31 अगस्त और एक सितम्बर को मुम्बई में होगी विपक्षी गठबन्धन इण्डिया की अगली बैठक

इस बैठक में भाग लेने के लिए मुम्बई पहुँचने पर किया जाएगा राहुल गाँधी का भव्य स्वागत

विपक्षी गठबन्धन इण्डिया की अगली बैठक 31 अगस्त और एक सितम्बर को मुम्बई में होगी। इस बैठक में भाग लेने के लिए मुम्बई पहुँचने पर राहुल गाँधी का भव्य स्वागत किया जाएगा। यह जानकारी शनिवार को काँग्रेस के महाराष्ट्र प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने दी। पटना और बंगलुरु की बैठक के बाद इण्डिया गठबन्धन की यह तीसरी बैठक है।
इण्डिया गठबन्धन की मुम्बई में होने वाली इस बैठक का आयोजन शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) करेगी। इस बैठक में विपक्षी दलों के कई नेताओं के शामिल होने की बात कही जा रही है।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.