नरेन्द्र मोदी मुजाहिद्दीन की, हम इण्डियन इनस्टिच्यूट ऑफ़ टैक्नोलॉजी की बात करते हैं

गौरव गोगोई ने आज किया लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए विपक्षी गठबन्धन इण्डियन नैशनल डैवैलपमैण्ट इनक्लूसिव अलायन्स (इण्डिया) पर नरेन्द्र मोदी की टिप्पणी का ज़िक्र

काँग्रेस साँसद गौरव गोगोई ने मंगलवार को कहा है कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी इण्डियन मुजाहिद्दीन की बात करते हैं और हम इण्डियन इनस्टिच्यूट ऑफ़ टैक्नोलॉजी की बात करते हैं। गौरव गोगोई ने आज लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए विपक्षी गठबन्धन इण्डियन नैशनल डैवैलपमैण्ट इनक्लूसिव अलायन्स (इण्डिया) पर नरेन्द्र मोदी की टिप्पणी का ज़िक्र किया।
गौरव गोगोई ने नूँह और मणिपुर हिंसा की बात करते हुए कहा कि नफ़रत भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लिए वोट जीतने का हथियार बन गई है। गोगोई ने कहा कि काँग्रेस समानता, स्वतन्त्रता और बन्धुत्व के साँवैधानिक मूल्यों के साथ खड़ी रहेगी, बीजेपी चाहे जो करे या कहे।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.