लोकसभा चुनावों के पहले चरण में किया गया 68 प्रतिशत से ज़्यादा मतदान दर्ज

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में आज हुआ 21 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान

लोकसभा चुनावों के पहले चरण में शुक्रवार को 68 प्रतिशत से ज़्यादा मतदान दर्ज किया गया है। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में आज 21 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान हुआ। लोकसभा चुनावों के पहले चरण में शाम छह बजे तक 68.29 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
इन चुनावों के पहले चरण में सबसे ज़्यादा मतदान लक्षद्वीप में दर्ज किया गया। लक्षद्वीप में 83.88 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे कम मतदान बिहार में दर्ज किया गया। बिहार में 48.88 प्रतिशत मतदान हुआ।
इस चरण में मणिपुर की मणिपुर इनर और मणिपुर ऑउटर सीटों पर भी मतदान हुआ। हिंसा को देखते हुए मणिपुर ऑउटर सीट के कुछ हिस्सों में 26 अप्रैल को भी मतदान होगा।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.