जानलेवा बिमारी से लड़ने के लिए प्यार, स्नेह और बहादुरी की ज़रूरत है, बोले राहुल
राहुल गाँधी ने आज रखी केरल के मलप्पुरम के तिरुवली में तिरुवली पेन ऐण्ड पैलिएटिव केयर सोसाइटी भवन की आधारशिला

राहुल गाँधी ने बुधवार को कहा है कि जानलेवा बिमारी से लड़ने के लिए व्यक्ति को प्यार, स्नेह और बहादुरी की ज़रूरत होती है। राहुल ने आज केरल के मलप्पुरम के तिरुवली में तिरुवली पेन ऐण्ड पैलिएटिव केयर सोसाइटी भवन की आधारशिला रखी।
राहुल गाँधी ने कहा कि जब स्वास्थ्य-देखभाल और शिक्षा की बात आती है, तो तिरुवली में दर्द और प्रशामक देखभाल केन्द्र का उद्घाटन केरल में सामुदायिक भागीदारी के स्तर को दर्शाता है। राहुल ने कहा कि जहाँ तक प्रशामक देखभाल का सवाल है, केरल सबसे आगे है।