मैंने 19 साल के राजनीतिक अनुभव में जो मणिपुर में देखा-सुना, कहीं नहीं देखा-सुना
राहुल गाँधी आज बोल रहे थे दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में जिसमें था मुख्य मुद्दा मणिपुर

राहुल गाँधी ने शुक्रवार को कहा है कि उन्होंने 19 साल के राजनीतिक अनुभव में जो मणिपुर में देखा और सुना, कहीं नहीं देखा और सुना है। राहुल गाँधी आज दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे जिसमें मुख्य मुद्दा मणिपुर था।
राहुल गाँधी ने कहा कि वो क़रीब 19 साल से राजनीति में हैं। राहुल ने कहा कि वो हर राज्य में गए हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़, सुनामी, हिंसा होती है, वो जाते हैं। राहुल गाँधी ने कहा कि 19 साल के राजनीतिक अनुभव में उन्होंने जो मणिपुर में देखा और सुना, कहीं और नहीं देखा और सुना। राहुल ने कहा कि मणिपुर के लिए जो उन्होंने कहा कि भारत माता की हत्या कर दी है, वो ऐसे ही नहीं कहा था।