हिमाचल प्रदेश को केन्द्र सरकार की तरफ़ से मिली 42 करोड़ रुपये की विशेष मदद
यह जानकारी देते हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने शनिवार को शिमला में कहा कि इससे राज्य में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में काफ़ी मदद मिलेगी

हिमाचल प्रदेश को तीन औद्योगिक परियोजनाओं के लिए केन्द्र सरकार की तरफ़ से 42 करोड़ रुपये की विशेष मदद मिली है। यह जानकारी देते हुए राज्य के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने शनिवार को शिमला में कहा कि इससे राज्य में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में काफ़ी मदद मिलेगी।
सुखविन्दर सिंह सूक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य में लॉजिस्टिक्स कनैक्टिविटी और औद्योगिक विकास को ध्यान में रखते हुए केन्द्रीय सहायता के लिए 84 करोड़ रुपये की चार परियोजनाएं भेजी थीं। सुखविन्दर सिंह ने कहा कि उद्योग और आन्तरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) की स्क्रीनिंग कमिटी ने 42 करोड़ रुपये की तीन परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है।
