हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को किया जा रहा है सुदृढ़, बोले जय राम ठाकुर

सोमवार को मण्डी ज़िला के गोहर उप-मण्डल की ग्राम पंचायत सरोआ में विद्युत अनुभाग और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे जय राम ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणात्मकता और विस्तारीकरण को प्राथमिकता देते हुए इन सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। जय राम ठाकुर सोमवार को मण्डी ज़िला के गोहर उप-मण्डल की ग्राम पंचायत सरोआ में विद्युत अनुभाग और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे।
जय राम ठाकुर ने कहा कि ग्राम पंचायत सरोआ में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के शुरु होने से इस क्षेत्र में स्वास्थ्य-सुविधाओं का विस्तार होगा। जय राम ने कहा कि इस स्वास्थ्य केन्द्र से करीब 10 हज़ार लोगों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले यह क्षेत्र विद्युत उप-मण्डल गोहर के विद्युत अनुभाग सैंज से जुड़ा हुआ था।


इस मौक़े पर ज़िला परिषद के अध्यक्ष पाल वर्मा, मिल्क फ़ैडरेशन के अध्यक्ष निहाल चन्द शर्मा, उपायुक्त मण्डी अरिन्दम चौधरी, मुख्य अभियन्ता विद्युत मण्डी क्षेत्र यशवन्त ठाकुर, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत वृत्त मण्डी प्रवीण धीमान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेन्द्र शर्मा, वरिष्ठ अधिशासी अभियन्ता विद्युत और विभिन्न विभागों के अधिकारियों समेत अन्य लोग भी मौजूद थे।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.