हिमाचल प्रदेश में रात नौ बजे से सुबह पाँच बजे तक लागू रहेगा कर्फ़्यू

राज्य सरकार प्रदेश में आने वाले लोगों के प्रवेश को करेगी विनियमित

हिमाचल प्रदेश में रात नौ बजे से सुबह पाँच बजे तक कर्फ़्यू लागू रहेगा। राज्य के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने यह जानकारी राज्य के उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को सम्बोधित करते हुए दी है।
मुख्यमन्त्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने देश के अन्य हिस्सों से हिमाचल प्रदेश में आने वाले लोगों के प्रवेश को विनियमित करने का मामला केन्द्र सरकार से उठाया है ताकि कोविड-19 महामारी को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में आने वाले लोगों के प्रवेश को विनियमित करेगी ताकि कोविड-19 मामलों के फैलने की किसी भी सम्भावना को रोका जा सके और लोगों का सुव्यवस्थित प्रवेश सुनिश्चित हो सके।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.