काँग्रेस ने हमेशा जनता के अधिकारों की बात की है, मध्य प्रदेश में बोलीं प्रियंका

प्रियंका गाँधी ने आज किया मध्य प्रदेश के चित्रकूट में एक जनसभा को सम्बोधित

काँग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने वीरवार को मध्य प्रदेश में कहा है कि काँग्रेस ने हमेशा जनता के अधिकारों की बात की है। प्रियंका गाँधी ने आज मध्य प्रदेश के चित्रकूट में एक जनसभा को सम्बोधित किया।
प्रियंका गाँधी ने कहा कि काँग्रेस ने देश की आज़ादी के लिए लड़ाई की है। प्रियंका ने कहा कि उनकी दादी और उनके पिता ने इस देश के लिए अपना ख़ून बहाया है।
प्रियंका गाँधी ने कहा कि इन्दिरा जी को पता था कि इस ज़मीन पर आपका हक़ है, इसलिए आपको पट्टे दिए, शिक्षा और भोजन का अधिकार दिया। प्रियंका ने कहा कि भगवान श्री राम के उसूलों को महात्मा गाँधी जी ने आत्मसात किया और उन्हीं उसूलों को काँग्रेस ने अपनाया।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.