बाल आश्रम टुटीकण्डी के बच्चों ने जय राम ठाकुर को मोमबत्तियां कीं भेण्ट

जय राम ठाकुर ने कहा कि मोमबतियां बनाकर आश्रम के बच्चों ने प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के देशवासियों से स्थानीय उत्पादों के उपयोग के आह्वान को किया है सार्थक

बाल आश्रम टुटीकण्डी के बच्चों ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर को उनके द्वारा बनाई गई मोमबत्तियां भेण्ट की हैं। जय राम ठाकुर ने कहा कि मोमबतियां बनाकर आश्रम के बच्चों ने प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के देशवासियों से स्थानीय उत्पादों के उपयोग के आह्वान को सार्थक किया है। जय राम बालिका आश्रम टुटीकण्डी के दौरे पर थे।
इस अवसर पर जय राम ठाकुर ने कोरोना महामारी के दृष्टिगत केन्द्र सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पारम्परिक रूप से प्रदूषण-मुक्त दीपावली मनाने का आग्रह भी किया। जय राम ने सभी से मास्क पहनने, परस्पर दूरी बनाए रखने और सामाजिक आयोजनों में जाने से बचने के लिए कहा।
इस अवसर पर जय राम ठाकुर की पत्नी साधना ठाकुर, शहरी विकास मन्त्री सुरेश भारद्वाज, अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अपूर्व देवगन, बाल विकास परियोजना अधिकारी ममता पॉल और आश्रम की अधीक्षक नर्बदा शर्मा भी उपस्थित थीं।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.