हिमाचल के मुख्यमन्त्री ने किया राज्य से बाहर काम कर रहे राज्य के पेशेवर युवाओं से राज्य के विकास में योगदान का आग्रह

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने राज्य से बाहर काम कर रहे राज्य के पेशेवर युवाओं से राज्य के विकास में योगदान का आग्रह किया है। मुख्यमन्त्री ने शिमला के दो पेशेवर युवाओं गौतमी श्रीवास्तव और सिद्धार्थ लखनपाल से मुलाकात के दौरान कहा कि विदेश और देश के दूसरे राज्यों में काम कर रहे हिमाचल प्रदेश के पेशेवर युवाओं को राज्य के विकास में योगदान देना चाहिए।
गौतमी ने अपनी स्नातकोत्तर शिक्षा यूनाइटेड किंगडम के ससैक्स विश्वविद्यालय से और सिद्धार्थ ने अम्बेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली से प्राप्त की है। इससे पहले गौतमी नीति आयोग और सिद्धार्थ दिल्ली के मानव विकास संस्थान में काम कर चुके हैं। इन युवाओं का उद्देश्य आजीविका-उत्थान से ग्रामीण सशक्तीकरण है।
मुख्यमन्त्री ने उम्मीद जताई कि गौतमी और सिद्धार्थ की पहल से राज्य से बाहर रह रहे पेशेवर युवा प्रेरित होंगे।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.