हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री ने देश की जनता का जनता-कर्फ़्यू को सफल बनाने के लिए किया धन्यवाद

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने देश की जनता का प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर जनता-कर्फ़्यू को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया है। मुख्यमन्त्री ने कहा है कि जनता-कर्फ़्यू के समय राज्य के सभी लोग घर में रहे और कोई भी दुकान खुली नहीं थी। उन्होंने इस कोशिश के दौरान राष्ट्र को नि:स्वार्थ सेवा प्रदान करने वालों के प्रयासों को सलाम किया और राज्य के लोगों के साथ पाँच मिनट तक ताली और घण्टी बजाई।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.