हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री ने दिए परियोजनाओं को समय से पूर्ण करने के निर्देश

सड़कों एवं पुलों की ख़राब गुणवत्ता के लिए ज़िम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदारों और कार्य में अनावश्यक देरी करने वालों के ख़िलाफ़ की जाएगी कार्रवाई

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमन्त्री लोक निर्माण विभाग की समीक्षा-बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सड़कों एवं पुलों की ख़राब गुणवत्ता के लिए ज़िम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदारों और कार्य में अनावश्यक देरी करने वालों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमन्त्री ने विभाग को मुख्यमन्त्री की घोषणाओं और जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया जा चुका है उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने को कहा। उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं का कार्य पूर्ण होने वाला है उन्हें भी प्राथमिकता दी जाए। मुख्यमन्त्री ने कहा कि सड़कों के निर्माण-कार्य में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए और गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की ढील न बरती जाए।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.