चण्डीगढ़, मोहाली और पंचकुला में फंसे हिमाचल प्रदेश के चार ज़िलों के 1,239 लोगों को हिमाचल पथ परिवहन निगम की 49 बसों से वापस लाया गया है। राज्य के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने यह जानकारी देते हुए कहा है कि वापस लाए गए लोगों में 622 ज़िला…
हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत लगाया गया कर्फ़्यू जारी रहेगा। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा यह निर्णय लेते हुए कहा गया है कि इसमें चार मई, 2020 के बाद चार के स्थान पर पाँच घण्टे की ढील दी जाएगी। कर्फ़्यू में ढील के दौरान…
हिमाचल प्रदेश में अर्थव्यवस्था को फिर से सृदृढ़ करने के लिए शहरी जनता को मुख्यमन्त्री शहरी रोज़गार गारण्टी योजना के अन्तर्गत 120 दिन का रोज़गार उपलब्ध करवाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा कौशल-उन्नयन के लिए पर्याप्त प्रशिक्षण भी दिया…
हिमाचल प्रदेश सरकार वरिष्ठ नागरिकों और कोरोना-योद्धाओं को आयुर्वैदिक दवाइयां मुफ़्त उपलब्ध करवाएगी। यह बात राज्य के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने राज्य के आयुर्वैदिक विभाग द्वारा लोगों की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से तैयार की गई…
हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू उपमण्डल की चिड़गाँव तहसील की ग्राम पंचायत पेखा के शिष्टवारी गाँव में सात घर जलकर राख हो गए हैं। इस घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है और दो व्यक्ति घायल हुए हैं।
आर्थिक गतिविधियों को फिर से आरम्भ करने के लिए हिमाचल प्रदेश में एक टास्क-फ़ोर्स गठित की गई है। यह जानकारी देते हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने कहा है कि राज्य सरकार राज्य में आर्थिक गतिविधियां आरम्भ करने के लिए प्रयास कर…
हिमाचल प्रदेश में कर्फ़्यू में छूट के समय शॉपिंग माल को छोड़कर शेष सभी दुकानें खुली रहेंगी। इस दौरान राज्य के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में सभी एकल दुकानें और आवासीय परिसरों में स्थित दुकानें खुली रहेंगी। खोली जाने वाली दुकानों में सिर्फ़ 50…
हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में कर्फ़्यू में छूट की अवधि को बढ़ा दिया है। अब सोमवार से कर्फ़्यू में तीन घण्टे की बजाय चार घण्टे की छूट दी जाएगी। साथ ही रविवार से कर्फ़्यू में प्रतिदिन प्रातः 5:30 बजे से 7:00 बजे तक भी छूट देने का निर्णय लिया…
हिमाचल प्रदेश सरकार ने हर घर पाठशाला कार्यक्रम आरम्भ किया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कोविड-19 महामारी के कारण लगाए गए कर्फ़्यू के दौरान विद्यार्थियों को घर पर अध्यापन-सुविधा उपलब्ध करवाना है ताकि विद्यार्थियों की शिक्षा जारी रहे। हिमाचल…
सीटू की हिमाचल प्रदेश राज्य समिति ने हिमाचल प्रदेश सरकार पर निर्माण-मज़दूरों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। राज्य समिति के अध्यक्ष विजेन्द्र मेहरा ने निर्माण व अन्य कामों को आरम्भ करने के सम्बन्ध में राज्य सरकार द्वारा 18 अप्रैल, 2020 को…