जम्मू-कश्मीर के राजौरी में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में सेना के पाँच जवान शहीद हो गए हैं। सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच यह मुठभेड़ आज सुबह 7:30 बजे से चल रही है। सुबह से चल रही इस मुठभेड़ में सुबह दो जवान…
हरियाणा के उप-मुख्यमन्त्री दुष्यन्त चौटाला ने कहा है कि दिल्ली पुलिस भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूऐफ़आई) अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) साँसद बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ फ़ौरन सख़्त कार्रवाई करे। दुष्यन्त चौटाला ने कहा कि न्यायपालिका और…
नगर निगम शिमला (ऐमसीऐस) के चुनावों में वीरवार को काँग्रेस ने बड़े अन्तर से जीत दर्ज की है। काँग्रेस ने कुल 34 सीटों में से 24 जीतीं। नगर निगम शिमला के चुनावों के लिए दो मई को मतदान हुआ था। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को नौ ही सीटें मिल…
हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी विभागों का डाटा एकीकृत करने के लिए हिम डाटा पोर्टल प्लैटफ़ॉर्म तैयार किया जाएगा। हिम डाटा पोर्टल प्लैटफ़ॉर्म इण्डियन स्कूल ऑफ़ बिज़नैस द्वारा तैयार किया जाएगा। इस पोर्टल को तैयार करने के लिए वीरवार को शिमला में एक…
हरियाणा के पहलवान महावीर फोगाट ने वीरवार को द्रोणाचार्य पुरस्कार लौटाने की बात कही है। महावीर फोगाट ने यह बात दिल्ली के जन्तर-मन्तर पर बुधवार रात की पुलिस कार्रवाई पर नाराज़गी जताते हुए कही। महावीर फोगाट ने कहा कि अगर खिलाड़ियों को न्याय…
पुलिस के हमले के बाद दिल्ली के जन्तर-मन्तर पर धरना दे रहे पहलवानों ने कहा है कि वो सभी मैडल भारत सरकार को लौटा देंगे। इन पहलवानों के समर्थन में महावीर फोगाट ने भी कहा कि वो अपना द्रोणाचार्य पुरस्कार लौटा देंगे। भारतीय कुश्ती संघ…
केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को वॉटर ऐण्ड पॉवर कनसल्टैंसी (वैपकॉस) के पूर्व अध्यक्ष और प्रबन्ध निदेशक (सीऐमडी) राजेन्द्र कुमार गुप्ता और उनके बेटे गौरव सिंगल को गिरफ़्तार कर लिया है। राजेन्द्र कुमार गुप्ता और गौरव सिंगल को आय…
दिल्ली पुलिस ने बुधवार को दिल्ली के जन्तर-मन्तर पर धरना दे रहे पहलवानों के हक़ में मार्च निकाल रहीं दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्राओं को घसीटा है। धरना दे रहे पहलवानों ने दिल्ली पुलिस द्वारा छात्राओं से की गई इस अभद्रता की निन्दा की है।…
दिल्ली के जन्तर-मन्तर पर धरना दे रहे पहलवानों ने बुधवार को कहा है कि अगर वो जन्तर-मन्तर पर भी सुरक्षित नहीं हैं तो कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। पहलवानों ने यह कहते हुए सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर मिली दिल्ली पुलिस सुरक्षा को लेने से इन्कार…
गुजरात उच्च न्यायालय ने मंगलवार को मानहानि मामले में राहुल गाँधी को अन्तरिम राहत नहीं दी है। गुजरात उच्च न्यायालय में आज आपराधिक पुनरीक्षण याचिका पर सुनवाई पूरी हुई। उच्च न्यायालय ने इस मामले में आदेश सुरक्षित रख लिया। राहुल गाँधी द्वारा…