सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मार गिराया बारामूला के उरी में तीन आतंकवादियों को

उरी के हथलंगा इलाक़े में आज हुई तीन आतंकवादियों के देखे जाने के बाद सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की आतंकवादियों से मुठभेड़

सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला के उरी में तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। उरी के हथलंगा इलाक़े में आज तीन आतंकवादियों के देखे जाने के बाद सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की आतंकवादियों से मुठभेड़ हुई।
सेना द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक़ उरी में आज सुबह से मुठभेड़ चल रही थी। सेना ने कहा कि एक आतंकवादी को सुबह ही मार दिया गया था। सेना ने कहा कि उसके बाद भी मुठभेड़ जारी रही और शेष दोनों आतंकवादियों को भी मार दिया गया।
इससे पहले जम्मू-कश्मीर सॉउथ ज़ोन पुलिस ने कहा था कि उरी के हथलंगा इलाक़े में सेना और पुलिस के जवानों के संयुक्त अभियान के तहत आतंकवादियों से मुठभेड़ हो रही है। सेना और पुलिस के जवानों ने आतंकवादियों को घेर लिया था। उन्हीं में से एक आतंकवादी मारा गया है।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.