भारत ने जीता एक दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच की श्रृंखला का आख़िरी मैच

ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से जीती तीन मैच की श्रृंखला

भारत ने एक दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच की श्रृंखला का आख़िरी मैच जीत लिया है। श्रृंखला के आख़िरी मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 13 रन से हराया। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैच की श्रृंखला 2-1 से जीती।
श्रृंखला के आख़िरी मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट पर 302 रन बनाए। जीत के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 49.3 ओवर में 289 रन बनाकर ऑउट हो गई।
भारत के हार्दिक पाण्ड्या को मैन ऑफ़ दि मैच और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को मैन ऑफ़ दि सीरीज़ चुना गया।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.