हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री ने दिए प्रश्न-पत्र लीक मामले में जाँच के आदेश

मुख्यमन्त्री ने कहा है कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसे नहीं जाएगा बख़्शा और उसके ख़िलाफ़ अमल में लाई जाएगी कड़ी क़ानूनी कार्रवाई

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने हिमाचल पथ परिवहन निगम में कण्डक्टरों की भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का प्रश्न-पत्र लीक होने के मामले में जाँच के आदेश दिए हैं। मुख्यमन्त्री ने कहा है कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसे बख़्शा नहीं जाएगा और उसके ख़िलाफ़ कड़ी क़ानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
मुख्यमन्त्री ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि लिखित परीक्षाएं पूरी तरह पारदर्शी तरीके से आयोजित की जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की कोई घटना घटित न हो।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.