श्रृंखला के दूसरे मैच में इंग्लैण्ड ने ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हराया

इंग्लैण्ड ने श्रृंखला में 1-1 से कर ली है बराबरी

एक दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच की श्रृंखला के दूसरे मैच में इंग्लैण्ड ने ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही इंग्लैण्ड ने श्रृंखला में 1-1 से बराबरी कर ली है।
ओल्ड ट्रैफ़र्ड क्रिकेट मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए इंग्लैण्ड ने निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 231 रन बनाए। जीत के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 48.4 ओवर में 207 रन बनाकर ऑउट हो गई।
इंग्लैण्ड के जोफ़रा आर्चर को मैन ऑफ़ दि मैच घोषित किया गया। श्रृंखला का तीसरा और अन्तिम मैच 16 सितम्बर को खेला जाएगा।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.