हिमाचल प्रदेश सरकार ने कंगना रणौत को प्रदान की पुलिस-सुरक्षा
मुख्यमन्त्री ने केन्द्रीय गृह मन्त्रालय का कंगना रणौत को सीआरपीऐफ़ द्वारा सुरक्षा प्रदान करने के निर्णय के लिए भी किया आभार व्यक्त

हिमाचल प्रदेश सरकार ने कंगना रणौत को पुलिस-सुरक्षा प्रदान की है। प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने कहा है कि अभिनेत्री कंगना रणौत के जीवन को ख़तरे में देखते हुए राज्य सरकार ने उनके प्रवास और आवागमन के दौरान पुलिस-सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया है।
मुख्यमन्त्री ने केन्द्रीय गृह मन्त्रालय का कंगना रणौत को सीआरपीऐफ़ द्वारा सुरक्षा प्रदान करने के निर्णय के लिए भी आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सहायक कमाण्डैण्ट के नेतृत्व में सीआरपीऐफ़ कमाण्डो का एक दल सहायक कर्मचारियों के साथ मनाली पहुँच रहा है।