हिमाचल सरकार राज्य के 11 ज़िलों में स्थापित करेगी गो-अभयारण्य और गोसदन

हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य के 11 ज़िलों में गो-अभयारण्य और गोसदन स्थापित करेगी। यह जानकारी देते हुए राज्य के पशुपालन मन्त्री वीरेन्द्र कंवर ने कहा है कि प्रदेश के 11 ज़िलों में ऐसे गो-अभ्यारण्य और गोसदन स्थापित किए जाएंगे जिनमें प्राकृतिक वातावरण में बेसहारा पशुओं को आश्रय और भूमि संसाधनों की उपलब्धता के अनुसार चरने के लिए सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। लाहौल स्पीति ज़िला में कोई भी गो-अभ्यारण्य या गोसदन सदन स्थापित नहीं किया जाएगा क्योंकि वहाँ कोई भी बेसहारा पशु नहीं है।
पहले चरण में गो-अभ्यारण्यों और गोसदन की स्थापना ज़िला सिरमौर के कोटला बड़ोग, ज़िला सोलन के हाण्डा कुण्डी, ज़िला हमीरपुर के खेरी, ज़िला ऊना के थाना कलां खास, ज़िला काँगड़ा के इन्दौरा-डमटाल, कुन्दन-जीपी-बडसर-पालमपुर, कंगेहन-जयसिंहपुर व लुथान (ज्वालामुखी) और ज़िला बिलासपुर के बरोटा-डबवाल, तहसील श्री नैना देवी जी व धार-तातोह तहसील सदर में की जाएगी।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.