पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ की फाँसी की सज़ा को किया गया माफ़

लाहौर उच्च न्यायालय ने पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ की फाँसी की सज़ा को असांवैधानिक करार देते हुए माफ़ कर दिया है। मुशर्रफ़ को यह सज़ा पाकिस्तान के विशेष न्यायालय ने 17 दिसम्बर, 2019 को सुनाई थी।
ग़ौरतलब है कि परवेज़ मुशर्रफ़ ने तीन नवम्बर, 2007 को संविधान को स्थगित करके आपातकाल लागू कर दिया था। इसी सम्बन्ध में पाकिस्तान के विशेष न्यायालय ने उन्हें फाँसी की सज़ा सुनाई थी।