विपक्षी पार्टियों को दबाने का हर हथकण्डा अपनाया जा रहा है, बोले अरविन्दर सिंह लवली

अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि इसके विरोध में 31 मार्च को विपक्षी गठबन्धन इण्डिया की लोकतन्त्र बचाओ रैली होने जा रही है

काँग्रेस नेता अरविन्दर सिंह लवली ने शनिवार को कहा है कि विपक्षी पार्टियों को दबाने के कई हथकण्डे अपनाए जा रहे हैं। अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि इसके विरोध में 31 मार्च को विपक्षी गठबन्धन इण्डिया की लोकतन्त्र बचाओ रैली होने जा रही है। लवली ने आज दिल्ली स्थित काँग्रेस मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित किया।
अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि आज देश के लोकतन्त्र पर प्रहार किया जा रहा है। लवली ने कहा कि देश की मुख्य विपक्षी पार्टी के बैंक खातों को फ़्रीज़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार जाँच एजैन्सियों का दुरुपयोग करके विपक्षी पार्टियों को तोड़ने का काम कर रही है।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.