हिन्दुस्तान इकलौता देश है, जिसने आज़ादी की लड़ाई मोहब्बत से लड़ी, बोले राहुल गाँधी
राहुल गाँधी आज बोल रहे थे महाराष्ट्र के मुम्बई में आयोजित नागरिक न्याय सभा में

राहुल गाँधी ने रविवार को कहा है कि हिन्दुस्तान एकमात्र देश है, जिसने आज़ादी की लड़ाई मोहब्बत से लड़ी। राहुल आज महाराष्ट्र के मुम्बई में आयोजित नागरिक न्याय सभा में बोल रहे थे।
राहुल गाँधी ने कहा कि हिन्दुस्तान पहला देश है, जिसने आज़ादी की लड़ाई मोहब्बत से लड़ी। राहुल ने कहा कि और कोई देश है ही नहीं। उन्होंने कहा कि मैं दक्षिण अफ़्रीका गया, तो नेल्सन मण्डेला जी ने कहा कि हमें आज़ादी की राह गाँधी जी और हिन्दुस्तान ने दिखाई है।
राहुल गाँधी ने कहा कि हिन्दुस्तान मोहब्बत का देश है, लेकिन इसमें नफ़रत फैल रही है। राहुल ने कहा कि इस नफ़रत का कारण अन्याय है। उन्होंने कहा कि देश में जनता के साथ रोज़ अन्याय हो रहा है। राहुल गाँधी ने कहा कि देश में चन्द अरबपतियों का लाखों-करोड़ों रुपये का क़र्ज़ माफ़ हो जाता है, लेकिन किसानों का एक रुपया भी माफ़ नहीं होता।