मध्य प्रदेश के हरदा में हुई पटाखा फ़ैक्टरी में विस्फोट से 11 लोगों की मौत
इस हादसे में आज हो गए हैं 74 लोग घायल, जिनमें है 11 की हालत गम्भीर

Read More
मध्य प्रदेश के हरदा में मंगलवार को पटाखा फ़ैक्टरी में विस्फोट से 11 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में आज 74 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें 11 की हालत गम्भीर है।
इस विस्फोट के बाद पटाखा फ़ैक्टरी में आग लग गई। यह विस्फोट इतना भीषण था कि आसपास के बड़े इलाक़े में भी आग लग गई। इस आग की चपेट में 60 से ज़्यादा घर भी आ गए।