किसानों और तेल उद्योग को अब सस्ते आयात से लड़ना होगा, बोले रणदीप सिंह सुरजेवाला
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आज साधा दालों और तेल के आयात करने और आयात ड्यूटी कम करने को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

काँग्रेस नेता और राज्यसभा साँसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शनिवार को कहा है कि किसानों और तेल उद्योग को अब सस्ते इम्पोर्ट से लड़ना होगा और आत्मनिर्भर बनना होगा। रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आज दालों और तेल के आयात करने और आयात ड्यूटी कम करने को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा।
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि साल 2022-23 में ही मोदी सरकार ने 164 लाख टन सोयाबीन-सूरजमुखी-पाम तेल का विदेशों से आयात किया गया है। सुरजेवाला ने कहा कि मसूर की दाल कनाडा-ऑस्ट्रेलिया से आयात होगी, वह भी बग़ैर किसी आयात ड्यूटी के। उन्होंने कहा कि सोयाबीन, सूरजमुखी और पाम तेल पर विदेशों से इम्पोर्ट ड्यूटी 5.5 प्रतिशत कर दी गई है। रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि रिफ़ाइण्ड सोयाबीन तेल, सूरजमुखी तेल पर भी आयात ड्यूटी 17.5 प्रतिशत से घटाकर 12.5 प्रतिशत कर दी गई है। रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि दाल, सोयाबीन, सूरजमुखी पैदा करने वाले किसान और उसे संसाधित करने वाले देश के तेल उद्योग का क्या, उन्हें अब सस्ते आयात से लड़ना होगा और आत्मनिर्भर बनना होगा।