मोदी जी ने महादेव ऐप और लाल डायरी की साज़िश रची है, अशोक गहलोत ने की जाँच की माँग

अशोक गहलोत आज बोल रहे थे राजस्थान के जयपुर में एक संवाददाता सम्मेलन में

राजस्थान के मुख्यमन्त्री अशोक गहलोत ने वीरवार को कहा है कि मोदी जी ने महादेव ऐप और लाल डायरी की साज़िश रची है। अशोक गहलोत ने कहा कि उनकी माँग है कि महादेव ऐप और लाल डायरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज से जाँच करवाई जाए। गहलोत आज राजस्थान के जयपुर में एक संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे।
अशोक गहलोत ने कहा कि मोदी जी ने चुनाव जीतने के लिए राजस्थान में लाल डायरी की साज़िश रची है। गहलोत ने कहा कि सरकार ने जिस व्यक्ति से ज़बरदस्ती गवाही ली, वह कह रहा है कि इन बातों से उसका कोई सम्बन्ध नहीं है, उसका दुरुपयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी महादेव ऐप, वहाँ के मुख्यमन्त्री के ख़िलाफ़ मोदी जी की एक बहुत बड़ी साज़िश थी, जिसका पर्दाफ़ाश हो गया। अशोक गहलोत ने कहा कि मोदी जी, आप साज़िश करके चुनाव नहीं जीत सकते हैं।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.