जो क़रीब 10 साल से ही सत्ता में हैं, वो कहते हैं कि काँग्रेस ने कुछ नहीं किया

मल्लिकार्जुन खड़गे ने पूछा कि अगर ऐसा है, तो देश में जो कुछ बना है, वह किसने किया

काँग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को कहा है कि जो क़रीब 10 साल से ही सत्ता में हैं, वो कहते हैं कि काँग्रेस ने देश में कुछ नहीं किया। मल्लिकार्जुन खड़गे ने पूछा कि अगर ऐसा है, तो देश में जो कुछ बना है, वह किसने किया। खड़गे ने आज मध्य प्रदेश के बालाघाट, डिण्डोरी और शहपुरा में जनसभाओं को सम्बोधित किया।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि प्रधानमन्त्री मोदी कहते हैं कि काँग्रेस ने देश के लिए कुछ नहीं किया। खड़गे ने कहा कि वो भूल गए कि उन्हें सत्ता में आए क़रीब 10 साल ही हुए हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले देश में जो फ़ैक्टरियां, स्कूल, कॉलेज, मैडिकल कॉलेज बने हैं, वो काँग्रेस ने ही बनवाए हैं।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.