भारत के लोगों पर ज़ुल्म, भारत के विचार पर हमला है, मिज़ोरम में बोले राहुल गाँधी
राहुल गाँधी आज कर रहे थे मिज़ोरम की राजधानी आइज़ोल में लोगों को सम्बोधित

राहुल गाँधी ने सोमवार को मिज़ोरम में कहा है कि भारत के लोगों पर ज़ुल्म, भारत के विचार पर हमला है। राहुल आज मिज़ोरम की राजधानी आइज़ोल में लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।
राहुल गाँधी ने कहा कि भारत के लोगों पर ज़ुल्म हो रहा है। राहुल ने कहा कि वो इसे भारत के विचार पर हमले के रूप में देखते हैं।
राहुल गाँधी ने कहा कि मणिपुर में जो हुआ वह भारत के विचार पर भी हमला है। राहुल ने कहा कि मणिपुर समस्या का एक लक्षण-मात्र है। उन्होंने कहा कि एक ही समस्या को आप देश के कई अलग-अलग हिस्सों में छोटे रूप में देख सकते हैं।
राहुल गाँधी ने कहा कि हर धर्म, हर संस्कृति, हर भाषा और हर परम्परा की रक्षा करना भारत के हर नागरिक का कर्त्तव्य है। राहुल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा इस देश के हर धर्म, संस्कृति, भाषा और परम्परा की रक्षा के बारे थी।