पूर्व मुख्यमन्त्री चन्द्रबाबू नायडू और उनके बेटे नारा लोकेश को किया गया गिरफ़्तार

चन्द्रबाबू नायडू और नारा लोकेश की गिरफ़्तारी आज की गई 250 करोड़ रुपये के स्किल डैवैलपमैण्ट घोटाला मामले में

आन्ध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमन्त्री चन्द्रबाबू नायडू और उनके बेटे नारा लोकेश को शनिवार को गिरफ़्तार कर लिया गया है। चन्द्रबाबू नायडू और नारा लोकेश की गिरफ़्तारी आज 250 करोड़ रुपये के स्किल डैवैलपमैण्ट घोटाला मामले में की गई।
चन्द्रबाबू नायडू को आज सुबह छह बजे आन्ध्र प्रदेश के नन्दयाल शहर से गिरफ़्तार किया गया। हालाँकि नायडू का नाम ऐफ़आईआर में नहीं था, लेकिन आपराधिक जाँच विभाग (सीआडी) ने उनके ख़िलाफ़ ग़ैर-ज़मानती वारण्ट जारी किया गया था। नारा लोकेश को ईस्ट गोदावरी ज़िले से हिरासत में लिया।
सीबीआई ने स्किल डैवैलपमैण्ट घोटाला मामले में नौ दिसम्बर, 2021 को 25 लोगों के ख़िलाफ़ ऐफ़आईआर दर्ज की थी।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.