सेबी रिपोर्ट के बाद नरेन्द्र मोदी अदाणी को कैसे बचाएंगे, काँग्रेस ने किया तंज

काँग्रेस ने आज सेबी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि अदाणी ग्रुप ने कई उल्लंघन करने के साथ ऑफ़शोर फण्ड्स को लेकर भी गड़बड़ी की है

काँग्रेस ने मंगलवार को तंज किया है कि अदाणी ग्रुप की गड़बड़ी को लेकर भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की रिपोर्ट आने के बाद प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी अपने परम मित्र अदाणी को कैसे बचाएंगे। काँग्रेस ने आज सेबी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि अदाणी ग्रुप ने कई उल्लंघन करने के साथ ऑफ़शोर फण्ड्स को लेकर भी गड़बड़ी की है।
काँग्रेस ने कहा कि सेबी ने अपनी जाँच में पाया है कि अदाणी ग्रुप ने डिस्क्लोजर-रूल्स का उल्लंघन किया है। काँग्रेस ने कहा कि सेबी के मुताबिक़ अदाणी ग्रुप ने ऑफ़शोर फण्ड्स के होल्डिंग्स में भी गड़बड़ी की है। काँग्रेस ने कहा कि अब देखना है कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी अपने परम मित्र अदाणी के बचाव में क्या करते हैं।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.