सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने की इन्दिरा गाँधी मातृ शिशु संकल्प योजना की घोषणा

सुखविन्दर सिंह ने आज की इस योजना की घोषणा शिमला में राज्य स्तरीय स्वतन्त्रता दिवस समारोह में

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को इन्दिरा गाँधी मातृ शिशु संकल्प योजना शुरु करने की घोषणा की है। सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने आज कहा कि इस योजना के लिए 50 करोड़ रुपये की धनराशि का प्रावधान किया जाएगा जिसमें स्वास्थ्य और पोषण कार्यक्रमों में शिशु और माता के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जाएगी। सुखविन्दर सिंह ने आज इस योजना की घोषणा शिमला में राज्य स्तरीय स्वतन्त्रता दिवस समारोह में की।
हिमाचल प्रदेश में स्वतन्त्रता दिवस का राज्य स्तरीय समारोह आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सुखविन्दर सिंह ने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली।
इस अवसर पर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कहा कि विधवाओं के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमन्त्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना शुरु की है। सुखविन्दर सिंह ने कहा कि इसके तहत इस साल सात हज़ार ऐसी महिलाओं को मकान बनाने के लिए प्रति महिला डेढ़ लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
भारी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश में आई आपदा के बीच हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में स्वतन्त्रता दिवस के कार्यक्रम सादगी के साथ आयोजित किए गए। इस अवसर पर साँस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए गए।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.