नरेन्द्र मोदी देश के ज़रूरी मुद्दों से लोगों का ध्यान भटका रहे हैं, बोली काँग्रेस

काँग्रेस ने साधा नरेन्द्र मोदी के यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) वाले बयान को लेकर उन पर निशाना

काँग्रेस ने मंगलवार को कहा है कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी देश के ज़रूरी मुद्दों से लोगों का ध्यान भटका रहे हैं। काँग्रेस ने नरेन्द्र मोदी के यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) वाले बयान को लेकर उन पर निशाना साधा।
काँग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने कहा कि नरेन्द्र मोदी को पहले देश में ग़रीबी, महंगाई और बेरोज़गारी को लेकर जवाब देना चाहिए। वेणुगोपाल ने कहा कि मणिपुर जल रहा है, लेकिन मोदी कभी इस मुद्दे पर भी नहीं बोलते। उन्होंने कहा कि वो सिर्फ़ इन सभी ज़रूरी मुद्दों से लोगों का ध्यान भटका रहे हैं।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.