कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक प्रवीण सूद को किया गया सीबीआई निदेशक नियुक्त
25 मई को पूरा हो रहा है सीबीआई के मौजूदा निदेशक 1985 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीऐस) अधिकारी सुबोध कुमार जायसवाल का दो साल का कार्यकाल

कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रवीण सूद को रविवार को सैण्ट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वैस्टिगेशन (सीबीआई) का निदेशक नियुक्त किया गया है। सीबीआई के मौजूदा निदेशक 1985 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीऐस) अधिकारी सुबोध कुमार जायसवाल का दो साल का कार्यकाल 25 मई को पूरा हो रहा है। कर्नाटक के प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार ने कर्नाटक विधानसभा चुनावों से पहले प्रवीण सूद को नालायक कहा था।
इसी साल 14 मार्च को डी. के. शिवकुमार ने कहा था कि डीजीपी प्रवीण सूद नालायक हैं। शिवकुमार ने कहा था कि प्रवीण भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ता की तरह काम करते हैं और इस पद के लायक नहीं हैं।