मैं आतंकवाद को नरेन्द्र मोदी से ज़्यादा समझता हूँ, बेलगावी में बोले राहुल गाँधी

कर्नाटक के बेलगावी में एक चुनावी रैली को सम्बोधित कर रहे थे राहुल गाँधी

राहुल गाँधी ने शनिवार को कहा है कि वो आतंकवाद को प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी से ज़्यादा समझते हैं। राहुल कर्नाटक के बेलगावी में एक चुनावी रैली को सम्बोधित कर रहे थे।
राहुल गाँधी ने कहा कि हमारे प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी आतंकवाद की बात करते हैं, उनसे बेहतर वो आतंकवाद को समझते हैं। राहुल ने कहा कि आतंकवादियों ने उनके परिवार के लोगों, उनकी दादी और उनके पिता को मारा। उन्होंने कहा कि आतंकवाद क्या होता है और ये क्या करता है, उसे वो नरेन्द्र मोदी से बहुत बेहतर समझते हैं।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.