भारतीय जनता पार्टी ने रखी मेघालय में अपने दोनों विधायकों को मन्त्री बनाने की शर्त
रविवार को मेघालय के बीजेपी अध्यक्ष अर्नेस्ट मावरी ने दी यह जानकारी

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मेघालय में अपने दोनों विधायकों को मन्त्री बनाने की शर्त रखी है। यह जानकारी रविवार को मेघालय के बीजेपी अध्यक्ष अर्नेस्ट मावरी ने दी।
मेघालय में बीजेपी ने दो ही सीटें जीती हैं। बीजेपी ने नैशनल पीपल्स पार्टी (ऐनपीपी) के अध्यक्ष कॉनराड संगमा से इन दोनों ही विधायकों को मन्त्रिमण्डल में लेने को कहा है।
कॉनराड संगमा मुख्यमन्त्री पद की शपथ सात मार्च को लेंगे।