हिमाचल प्रदेश में जन-शिकायतों के निवारण के लिए दिया जाएगा नवोन्मेषी योजनाओं पर ज़ोर

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सूक्खू ने शुक्रवार को शिमला में हैल्पलाइन कार्यालय का दौरा करने के दौरान कही यह बात

हिमाचल प्रदेश में जन-शिकायतों के निवारण के लिए नवोन्मेषी योजनाएं शुरु करने पर ज़ोर दिया जाएगा। यह बात हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सूक्खू ने शुक्रवार को शिमला में हैल्पलाइन कार्यालय का दौरा करने के दौरान कही।
सुखविन्दर सिंह सूक्खू ने नागरिकों से स्वचलित प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए व्हट्सऐप चैट बॉट्स और वॉयस बॉट्स जैसी नवोन्मेषी योजनाएं शुरु करने पर ज़ोर दिया। सुखविन्दर सिंह ने लोगों की शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारियों को हैल्पलाइन की कार्यप्रणाली को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
इस मौक़े पर निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी मुकेश रेपसवाल ने मुख्यमन्त्री हैल्पलाइन की कार्यप्रणाली पर प्रस्तुति दी।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.