दिल्ली में दो बाइक सवारों ने फेंका एक लड़की पर तेज़ाब, द्वारका इलाक़े में हुई यह घटना
अपनी छोटी बहन के साथ जा रही थी इस घटना की शिकार 17 साल की लड़की

दिल्ली में बुधवार को दो बाइक सवारों ने एक लड़की पर तेज़ाब फेंका है। यह घटना सुबह 7:30 बजे दिल्ली के द्वारका इलाक़े में हुई।
इस घटना की शिकार 17 साल की लड़की अपनी छोटी बहन के साथ जा रही थी तो बाईक पर सवार दो लोग आए और पीछे बैठे व्यक्ति ने उस पर तेज़ाब फेंक दिया। पुलिस को इस घटना की सूचना सुबह नौ बजे मिली। इसके बाद पुलिस ने जाँच शुरु की और तीन लोगों को हिरासत में लिया।