कम से कम और संयम से किया जाए आपराधिक कार्रवाई को रद्द करने की शक्ति का प्रयोग

सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि इसका इस्तेमाल दुर्लभ से दुर्लभ मामलों में ही किया जाना चाहिए

भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने शनिवार को कहा है कि आपराधिक कार्रवाई को रद्द करने की शक्ति का प्रयोग कम से कम और संयम से किया जाना चाहिए। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि इसका इस्तेमाल दुर्लभ से दुर्लभ मामलों में ही किया जाना चाहिए। न्यायालय ने यह टिप्पणी एक सम्पत्ति के विवाद में तीन व्यक्तियों के ख़िलाफ़ धोखाधड़ी और बेईमानी के एक मामले को रद्द करते हुए की।
सर्वोच्च न्यायालय ने कुछ विशेष श्रेणी के मामलों को निर्दिष्ट किया है जिनमें कार्रवाई को रद्द करने के लिए ऐसी शक्ति का प्रयोग किया जा सकता है। न्यायालय ने कहा कि जिन श्रेणियों में इस शक्ति का उपयोग किया जा सकता है उनमें से एक यह है कि कोई आपराधिक कार्रवाई प्रकट रूप से दुर्भावनापूर्ण रूप से आरोपित से प्रतिशोध लेने के लिए और निजी द्वेष के कारण उसे उकसाने की दृष्टि से की गई हो।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.