इंग्लैण्ड ने जीता अन्तर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट श्रृंखला का तीसरा मैच

तीसरे मैच में इंग्लैण्ड ने भारत को हराया आठ विकेट से

इंग्लैण्ड ने अन्तर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट श्रृंखला का तीसरा मैच जीत लिया है। तीसरे मैच में इंग्लैण्ड ने भारत को आठ विकेट से हराया। इस तरह इंग्लैण्ड ने श्रृंखला में 2-1 की बढ़त ले ली है।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 156 रन बनाए। इंग्लैण्ड ने जीत का लक्ष्य 18.2 ओवर में दो विकेट पर 158 रन बनाकर हासिल कर लिया।
जोस बटलर को मैन ऑफ़ दि मैच चुना गया। श्रृंखला का अगला मैच 18 मार्च को खेला जाएगा।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.