कल मेरा माइक बन्द किया गया था, आज राज्यसभा में बोले मल्लिकार्जुन खड़गे

मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज कहा कि कल जब वो राज्यसभा में बोल रहे थे तो उनका अपमान किया गया

काँग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा साँसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को राज्यसभा में कहा है कि कल उनका माइक बन्द किया गया था। मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज कहा कि कल जब वो राज्यसभा में बोल रहे थे तो उनका अपमान किया गया।
मल्लिकार्जुन खड़गे कल जब राज्यसभा में बोल रहे थे तो काँग्रेस साँसद उनके पीछे खड़े हो गए। इस पर सभापति जगदीप धनखड़ ने आपत्ति की। जगदीप धनखड़ की आपत्ति पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि काँग्रेस साँसद उनके पीछे नहीं खड़े होंगे तो क्या मोदी के पीछे खड़े होंगे।
हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्रवाई 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।

Comments (0)
Add Comment