असम के मुख्यमन्त्री हिमन्त बिस्वा सरमा ने गुरुवार को कहा है कि अगर महिलाओं का खाना, कपड़ा, पढ़ाई और दूसरे सभी ख़र्च अजमल वहन करें तो महिलाएं 20-25 बच्चों को जन्म दे सकती हैं। हिमन्त बिस्वा सरमा ने कहा कि ऐसा हो तो फिर उन्हें कोई समस्या नहीं है।
हिमन्त बिस्वा सरमा ने कहा कि परफ़्यूम कारोबारी से लेकर लोकसभा साँसद बनकर भी बच्चों का ख़र्च नहीं उठा सकते हैं तो किसी को बच्चे के जन्म पर व्याख्यान देने का हक़ नहीं है। सरमा ने कहा कि वो सिर्फ़ उतने ही बच्चे पैदा करेंगे जितनों को पेट भरकर खिला सकें और बेहतर इन्सान बना सकें।