काँग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को कहा है कि देश को आज़ाद कराने वाले, देश को बचाने वाले और देश के लिए जान देने वाले हम हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज राजस्थान के भीलवाड़ा में किसानों को सम्बोधित किया।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि काँग्रेस के नेता आज़ादी के लिए लड़े और जेल गए। खड़गे ने कहा कि काँग्रेस के नेताओं ने देश के लिए जान दी। उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी के बाद देश की एकता के लिए इन्दिरा गाँधी और राजीव गाँधी शहीद हो गए।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने सवाल किया कि जनसंघ, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरऐसऐस) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कितने नेता देश की अज़ादी के लिए लड़े, जेल गए! खड़गे ने पूछा कि इनके पास कोई हिसाब है!