राहुल गाँधी ने वीरवार को कहा है कि अदाणी के भ्रष्टाचार जैसे मामलों से आज हिन्दोस्तान की इज़्ज़त दाँव पर लगी है। राहुल ने आज कहा कि देश में जी-20 की बैठक होने से पहले सबके सामने भ्रष्टाचार के ऐसे उदाहरण हैं, जो हिन्दोस्तान की छवि को ख़राब कर रहे हैं।
राहुल गाँधी ने कहा कि बिलियन डॉलर हिन्दोस्तान से अदाणी की कम्पनी के नेटवर्क के ज़रिये अलग-अलग देशों में गए और फिर वापस आए। राहुल ने कहा कि फिर उस पैसे से अदाणी ने अपने शेयर रेट को बढ़ाया और वो अब हिन्दोस्तान की पूँजी को ख़रीद रहे हैं।
राहुल गाँधी ने कहा कि बिलियन डॉलर हिन्दोस्तान से बाहर जा रहे हैं। राहुल ने कहा कि जिसने जाँच की, उसे अदाणी ने अपनी कम्पनी में नौकरी दे दी।
राहुल गाँधी ने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी को ऐक्शन लेना चाहिए। राहुल ने कहा कि प्रधानमन्त्री को कहना चाहिए कि इस मामले की जाँच संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री को कहना चाहिए कि साथ ही अदाणी पर भी गहनता से जाँच होगी।