‘तानाशाही’ से तंग आकर नेता छोड़ रहे हैं भाजपा, बोले सुशील कुमार शिन्दे

सुशील कुमार शिन्दे ने कहा कि भाजपा के दिन अब ख़त्म हो गए हैं

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़ने वाले नेताओं के बारे पूछे जाने पर काँग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिन्दे ने शनिवार को कहा है कि ‘तानाशाही’ से तंग आकर नेता भाजपा छोड़ रहे हैं। सुशील कुमार शिन्दे ने कहा कि भाजपा के दिन अब ख़त्म हो गए हैं।
सुशील कुमार शिन्दे ने कहा कि भाजपाइयों ने यह साबित कर दिया है कि वो सिर्फ़ बोलते हैं और कुछ नहीं करते हैं। शिन्दे ने कहा कि मुझे लगता है कि वो लोकतान्त्रिक तरीके से नहीं चल रहे हैं।

Comments (0)
Add Comment