हिमाचल प्रदेश में 14वें वित्त आयोग की परियोजनाओं की समयावधि को 31 मार्च, 2021 तक बढ़ाया गया

हिमाचल प्रदेश में 14वें वित्त आयोग के अन्तर्गत परियोजनाएं पूरा करने की समयावधि को 31 मार्च, 2021 तक बढ़ा दिया गया है। राज्य के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने ज़िला किन्नौर, ज़िला लाहौल-स्पीति और ज़िला चम्बा के पाँगी, भरमौर व किलाड़ क्षेत्र के ज़िला परिषद व पंचायत समिति के अध्यक्षों और ग्राम पंचायतों के प्रधानों के साथ बातचीत के दौरान यह जानकारी दी।

Comments (0)
Add Comment