राहुल गाँधी ने शनिवार को कहा है कि आज हिन्दुस्तान में बहुत बेरोज़गारी और महंगाई है, लेकिन मीडिया कुछ नहीं बोलता। राहुल आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान मणिपुर में बोल रहे थे।
राहुल गाँधी ने कहा कि आज हिन्दुस्तान में बहुत बेरोज़गारी और महंगाई है, लेकिन मीडिया महंगाई और बेरोज़गारी बारे कुछ नहीं बोलता। राहुल ने कहा कि जनता की आवाज़ न मीडिया उठा रहा है, और न सरकार सुन रही है। उन्होंने कहा कि हम आपके बीच आपकी पीड़ा सुनने आए हैं, इसलिए इस यात्रा को भारत जोड़ो न्याय यात्रा नाम दिया गया है।