राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा में सोमवार को भारी संख्या में महिलाएं शामिल हुई हैं। यात्रा में किसान-नेताओं ने भी हिस्सा लिया। राहुल गाँधी ने यात्रा के दौरान महिलाओं और किसान-नेताओं से बात की।
भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में दूसरे चरण में कुरुक्षेत्र से गुज़र रही है। यात्रा आज सुबह ख़ानपुर कोलियां से शुरु होने के बाद दिल्ली-चण्डीगढ़ हाईवे पर त्योडा में एक ढाबे पर टी-ब्रेक के लिए रुकी। यहाँ राहुल गाँधी ने करीब 40 मिनट तक चाय-नाश्ता के साथ महिलाओं से बात की। इसके बाद राहुल गाँधी ने शाहबाद में राकेश टिकैत, युद्धवीर सिंह और योगेन्द्र यादव के अलावा दूसरे किसान नेताओं से करीब एक घण्टा बात की।