हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। सुखविन्दर सिंह सूक्खू ने काँगड़ा ज़िला को प्रदेश का पर्यटन हब बनाने की भी बात कही। सुखविन्दर सिंह सोमवार को काँगड़ा ज़िला के ज्वालामुखी में बोल रहे थे।
सुखविन्दर सिंह सूक्खू ने कहा कि धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। सुखविन्दर सिंह ने कहा कि सभी धार्मिक स्थलों में पार्किंग के अलावा मूलभूत अधोसंरचना को सुदृढ़ किया जाएगा।