झूठ की फ़ैक्टरी ओवरटाइम काम कर रही है, जयराम रमेश ने किया भाजपा और आरऐसऐस पर तंज

जयराम रमेश ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरऐसऐस) पर नफ़रत और अफ़वाहें फैलाने का लगाया आरोप

काँग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने तंज करते हुए कहा है कि झूठ की फ़ैक्टरी ओवरटाइम काम कर रही है। जयराम रमेश ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरऐसऐस) पर नफ़रत और अफ़वाहें फैलाने का इल्ज़ाम लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति तोड़ने की है, जोड़ने की नहीं। जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गाँधी के टी-शर्ट और अण्डरवियर पर भाजपा की टिप्पणी बिल्कुल बचकाना थी। जयराम ने कहा कि अगर मैं इसकी असलियत बता दूँ तो आप हंसेंगे। उन्होंने कहा कि मैं इस पर नहीं बोलना चाहता। जयराम रमेश ने कहा कि अगर वो जूते और टी-शर्ट को मुद्दा बनाते हैं तो यह उनके डर को दिखाता है। जयराम ने कहा कि इससे बिल्कुल साफ़ है कि वो घबराए हुए हैं। जयराम रमेश ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कि इसका मक़सद नफ़रत से लड़ना है। जयराम ने कहा कि यह महंगाई और बेरोज़गारी को लेकर भी है।

Comments (0)
Add Comment